फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vaccination and testing are necessary for safe motherhood

Siddharthnagar News: सुरक्षित मातृत्व के लिए टीकाकरण व जांच जरूरी

Sat, 08 Mar 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vaccination and testing are necessary for safe motherhood
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के बुढ़ियाटायर में शुक्रवार को संचार गतिवधि एवं माता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित महिलाओं को टीकाकरण व जांच के लिए जागरूक करते हुए एएनएम रेश्मा शर्मा ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व के लिए टीकाकरण व जांच जरूरी है। स्वस्थ जच्चा बच्चा के लिए जांच देखभाल आवश्यक है। गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान जांच के साथ टीकाकरण के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। रेश्मा शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाएं माह के एक, नौ, 16 व 24 तारीख को सीएचसी पर आयोजित एचआरपी डे शिविर में जांच जरूर कराएं। बताया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित पोषण युक्त आहार लेने, समय पर टीकाकरण कराने के साथ ही संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान करोरा, श्यामकली, छोटी, रेनू, रागनी, नेहा मौजूद रही।
विज्ञापन

----------
जन्मतिथि आशा डायरी में अंकित करने के साथ ही, हर माह गृह भ्रमण सुनिश्चित करें
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा शुक्रवार को भरवठिया मुस्तकाम में पहुंचकर आशा द्वारा किए गए हेड काउंट सर्वे का भौतिक सत्यापन किया। आशा को सर्वे के दौरान पांच वर्ष तक के सभी बच्चों, सभी गर्भवती महिलाओं व सभी योग्य दंपत्ति के सर्वे पर विशेष ध्यान देने की बात की तथा कहा कि आशा सभी का जन्म तिथि आशा डायरी में अनिवार्य रूप से लिखें और प्रतिमाह गृह भ्रमण जरूर करें।
विज्ञापन

अधीक्षक ने गांव में रमेश के घर पहुंच कर दो माह के मृतक बच्चे के मृत्यु का कारण जानने का प्रयास किया तथा कहा कि आशा बहुएं नवजात व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम के तहत घरों का भ्रमण करें। अभिभावक को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जरूर दें। आशा बहू के कार्य में कमी पाई जाएगी तो आशा को पद से निष्कासित किया जाएगा। इस दौरान डॉ ओझा ने संचार गतिविधि कार्यक्रम के तहत एएनएम तारामती, आशा बहू सोमना, ज्योति, दुलारी, रीना, मंजू आदि के साथ बैठक किया तथा अपडेटेड ड्यू लिस्ट तैयार करने व बुलावा पर्ची वितरण पर ध्यान देने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed