{"_id":"60f1ba7b8ebc3eb15748921b","slug":"uproar-in-pwd-office-demand-for-action-by-locking-down-siddharthnagar-news-gkp4020991177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी कार्यालय में हंगामा, तालाबंदी कर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी कार्यालय में हंगामा, तालाबंदी कर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्लूडी कार्यालय में हंगामा, तालाबंदी कर कार्रवाई की मांग
गैर जनपदीय ठेकेदार की ओर से अभद्रता पर कर्मचारियों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पीडब्लूडी कार्यालय में दो पक्षों में कहासुनी के बाद कर्मचारियों ने तालाबंदी कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि मामले में अधिशासी अभियंता या दूसरे पक्ष ने किसी तरह की कहासुनी अथवा हाथापाई की घटना की जानकारी से इनकार किया है।
पीडब्लूडी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर को कुछ ठेकेदार एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के साथ अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। लोगों का कहना है कि इस बीच एक अधिकारी और प्रतिनिधि के बीच कहासुनी हुई और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसी बीच अधिकारी कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग के बैनर तले एकत्रित कर्मचारियों ने घटना के विरोध में तालाबंदी कर कार्रवाई की मांग की। संगठन के महामंत्री गोविंद पांडेय, संतोष त्रिपाठी, चंद्रभान, सीताराम यादव, सूर्यप्रकाश चतुर्वेेदी आदि ने कहा कि बाहरी लोगों द्वारा पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ डराने-धमकाने एवं अभद्रता की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने मोबाइल से संपर्क करने पर बताया कि वह निरीक्षण में है और घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दी।