{"_id":"66981f5acea1a4ea060b4126","slug":"uproar-during-muharram-procession-three-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120994-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा, तीन घायल
Thu, 18 Jul 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा बवाल, कुछ हिरासत में लिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़।
मुहर्रम की नौंवी पर मंगलवार रात ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण बवाल ज्यादा नहीं बढ़ा। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत के नीबी दोहनी से रमजान की अगुवाई में परंपरागत तरीके से मंगलवार रात ताजिया जुलूस निकाला गया। ताजियादार ढोल-ताशा बजाते या हुसैन का नारा लगाते हुए जा रहे थे। रास्ते में एक स्थान पर जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने तेज आवाज में नारा लगाना शुरू कर दिया। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बहस हो गई। इतने में वहां बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। तब तक छतों से जुलूस पर ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव में 10 वर्षीय ओसामा हुसैन पुत्र सरदार हुसैन के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि वाहिद (14) पुत्र मुस्तफा और मोटे (35) को हल्की चोटें आईं। ओसामा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहिद और मोटे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। सीओ दरवेश कुमार ने कहा कि रात में कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से सब शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया।
विज्ञापन
जुलूस में तेज डीजे बजाने से रोकने पर हंगामा
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की तत्परता से सुलझा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। मुहर्रम की नौवीं पर मंगलवार रात शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के नीबी दोहनी में निकाले गए जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर युवकों की पुलिस से कहासुनी हो गई। हालांकि जामा मस्जिद सदर और पुलिस प्रशासन की सहमति के बाद डीजे वाहन से दो साउंड उतारने के बाद जुलूस आगे बढ़ा।
मुहर्रम की नौंवी रात चौक पर ताजिया स्थापित करने के बाद जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान नीबी दोहनी में कुछ युवक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस ने गाइडलाइन का हवाला देते हुए कम आवाज में डीजे बजाने को कहा तो जुलूस में शामिल कुछ युवक भड़क गए। कहा कि डीजे ऐसे ही बजेगा नहीं तो जुलूस नहीं निकलेगा। हंगामे की वजह से जामा मस्जिद से निकल रहा जुलूस भी रुक गया।
जुलूस में शामिल लोगों का कहना था कि पिछले वर्ष जुलूस में डीजे बजा था, इस बार क्यों रोका जा रहा है? थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि डीजे बजाने से रोका नहीं जा रहा है। केवल तेज आवाज वाले डीजे पर रोक है। सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस का पालन करें। इसके बाद जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन व पुलिस प्रशासन की आपसी सहमति से डीजे वाहन से दो साउंड उतारने के बाद जुलूस आगे बढ़ा। सीओ दरवेश कुमार ने कहा कि कुछ मतभेद के चलते जुलूस निकालने में तकरार हुई थी लेकिन आपसी सहमति व पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया व अखाड़ा का जुलूस संपन्न हो गया।
माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : एसपी
शोहरतगढ़। एसपी प्राची सिंह ने डीजे बजाने को लेकर हुए हंगामा पर बुधवार दोपहर शोहरतगढ़ नगर पंचायत के नीबी दोहनी व रमजान गली में पहुंच जुलूस मार्ग व शांति व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि पुलिस के जवान मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मुस्तैद हैं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान एसडीएम चंद्रभान सिंह, सीओ दरवेश कुमार, थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।