फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Update court cases and complete the target of tehsils: DM

कोर्ट केस अपडेट और तहसीलों का लक्ष्य पूर्ण करें : डीएम

Thu, 27 Jun 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Update court cases and complete the target of tehsils: DM

विज्ञापन
डीएम ने कलक्ट्रेट में की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि कोर्ट केस अपडेट करें और तहसीलों का लक्ष्य पूर्ण करें।
जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिए कि राजस्व की वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। स्टांप कर में 113 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हुई है। पूरे जनपद में एक माह में दस हजार रजिस्ट्री हुई है। स्टांप बकाया की वसूली की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने परिवहन, विद्युत एवं अन्य विभागों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में सहयोग करें जिससे लक्ष्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने नगरीय क्षेत्रों में गृह कर की वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि खनन के विरुद्ध शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। शासन द्वारा मंडी समिति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को ओवर लोडिंग वाहनों पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर-करेत्तर की वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम व तहसीलदार इटवा, शोहरतगढ़ को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्युत देयों की वसूली में बांसी की प्रगति ठीक नहीं पाई गई। तहसीलदार इटवा को भ्रमण पर निकले अमीनों की वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने तहसीलों में लंबित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण कराए।

आईजीआरएस के सभी प्रकरण निस्तारित कराए। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, अपर उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय, उप जिलाधिकारी न्यायिक प्रदीप कुमार यादव, प्रियंका चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु, एआईजी स्टांप राजेश कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र श्रीवास्तव, पीतांबर यादव, रविशंकर लाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed