फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP Mein Ka Nahi Baa, UP Mein Sab Baa

यूपी में का नाहीं बा, यूपी में सब बा

Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
UP Mein Ka Nahi Baa, UP Mein Sab Baa
यूपी में का नाहीं बा, यूपी में सब बा
विज्ञापन

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रवि किशन ने किया रोड शो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। भाजपा सांसद रवि किशन ने मंगलवार को शोहरतगढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र में रोड शो किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन अपना दल प्रत्याशी विनय वर्मा को वोट देने की अपील की। इस दौरान जयश्रीराम, जयश्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा।

सांसद रवि किशन ने भोजपुरिया स्टाइल में बोलकर लोगों का दिल जीता। उन्होंने ने कहा कि यूपी में का नहीं बा, हे भैया, यूपी में सब बा। भोजपुरिया गीत गाकर लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। रवि किशन खुद माइक हाथ में लेकर जयकारे लगाते रहे। इससे कार्यकर्ताओं व जन समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रोड शो के माध्यम से ढेबरुआ निकलकर तुलसियापुर, सिसवा, परसा, गनेशपुर, बानगंगा, मड़वा, शोहरतगढ़, गौहनिया, चिल्हिया से कदवा बाजार तक जनसपंर्क किया। इस दौरान संजय पांडेय, डॉ. पवन मिश्र, रमेश मणि त्रिपाठी, अभिषेक वर्मा, पवन चौबे, आत्माराम पटेल, पंकज सोनी, राजन द्विवेदी, गोपाल त्रिपाठी, रमेश चंद्र शुक्ल, रामदास मौर्य, लवकुश सैनी, किसान नेता विनय शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed