फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   up election 2022 jp nadda targets samajwadi party in siddharthnagar said akhilesh yadav does not trust police but terrorists

UP Election 2022: सिद्धार्थनगर में सपा पर नड्डा ने साधा निशाना, बोले- अखिलेश को पुलिस नहीं बल्कि आतंकवादियों पर विश्वास

Sun, 20 Feb 2022 08:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Feb 2022 08:10 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने भाजपा गठबंधन के अपना दल एस के प्रत्याशी विनय वर्मा के समर्थन में बोलते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर की जनता के राष्ट्रवाद में बड़ा योगदान दिया है। आपने सांसद जगदंबिका पाल को सांसद चुना और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र को प्रधानमंत्री तो 370 और 35 धराशायी हुआ। इसी प्रकार विनय वर्मा को विधायक चुनकर भेजेंगे तो फिर योगी सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था नंबर वन हो जाएगी।

विज्ञापन
up election 2022 jp nadda targets samajwadi party in siddharthnagar said akhilesh yadav does not trust police but terrorists
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पुलिस नहीं बल्कि आतंकवादियों पर विश्वास है। जब पुलिस का मनोबल कम होगा तो गुंडाराज कायम होगा। इसलिए अखिलेश को फिर अलविदा कहिए।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने भाजपा गठबंधन के अपना दल एस के प्रत्याशी विनय वर्मा के समर्थन में बोलते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर की जनता के राष्ट्रवाद में बड़ा योगदान दिया है। आपने सांसद जगदंबिका पाल को सांसद चुना और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र को प्रधानमंत्री तो 370 और 35 धराशायी हुआ। इसी प्रकार विनय वर्मा को विधायक चुनकर भेजेंगे तो फिर योगी सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था नंबर वन हो जाएगी। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे नंबर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में सड़कों की जाल बिछ गई है। मेडिकल कॉलेज, मेडिकल यूनिवर्सिटी, आयुष यूनिवर्सिटी और एम्स की सुविधाएं मिली है। योगी और मोदी सरकार मुफ्त राशन दे रही है। आवास, किसान सम्मान निधि के साथ एक साल में 60 लाख नौकरियां दी गई हैं। आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना में रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है। इस बार सरकार बनेगी तो होली, दीवाली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। भाजपा सरकार में ही इतनी ताकत है कि हम अपने काम को छाती ठोककर बताते हैं।
विज्ञापन


जेल में हैं माफिया 
माफिया अखिलेश सरकार में तनतनाते थे लेकिन योगी सरकार में आजम खान, मुख्तार अंसारी,अतीक अहमद जेल में हैं। सपा सरकार में दो सौ दंगे हुए और योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुजफ्फरनगर का दंगा और कैराना का
विज्ञापन
विज्ञापन

पलायन याद रखिए। वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या में हुए हिजबुल मुजाहिद्दीन ने बम ब्लास्ट किया था, दो आतंकी पकड़े गए थे, दोनों को अखिलेश ने रिहा करने का आदेश दिया और कोर्ट के हस्तक्षेप से मुकदमा चला और सजा हुई।अहमदाबाद दंगों के आरोपित के पिता से अखिलेश गले मिलते हैं, अखिलेश बताए कि आतंकवादियों से उनका क्या रिश्ता है। भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed