फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP Board High School Inter answer sheets

Siddharthnagar News: विरोध के बीच 9129 कॉपियों का मूल्यांकन

Sat, 23 Mar 2024 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
UP Board High School Inter answer sheets
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विरोध के बाद भी शुक्रवार को हुआ लेकिन पर दोपहर तक बाधित रहा। वाराणसी के शिक्षक की हत्या के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दो करोड़ आर्थिक सहायता देने की मांग के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया। बाद में डीआईओएस के समझाने, बुझाने पर मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। यही कारण रहा कि जिले के तीन केंद्रों पर सिर्फ 9129 उत्तर पुस्तिका जांची गई। इस मौके पर 620 परीक्षक एवं उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित थे। इनका वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य के तहत शुक्रवार को रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में 1326 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। इस दौरान परीक्षक के रूप में तैनात 181 परीक्षक व 15 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित थे। तिलक इंटर कॉलेज बांसी में 3092 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यहां परीक्षक रूप में तैनात एक भी परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित नहीं थे। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में 4711 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां परीक्षक रूप में तैनात 389 परीक्षक एवं 36 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित थे। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि तीन केंद्रों पर प्राप्त 292443 कॉपियों में से अब तक 250153 का मूल्यांकन किया जा चुका है। अवशेष 42462 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। अनुपस्थित परीक्षक, उप प्रधान परीक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षक के पास मूल्यांकन करते समय मोबाइल कदापि नहीं मौजूद रहना चाहिए। यदि मोबाइल पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध बोर्ड के नियमों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed