{"_id":"6449808bd378b29a1c03d224","slug":"up-board-examination-siddharthnagar-news-c-7-1-141649-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इंटरमीडिएट में 12 प्रतिशत घटा तो हाईस्कूल में चार प्रतिशत बढ़ा उत्तीर्ण होने वालों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इंटरमीडिएट में 12 प्रतिशत घटा तो हाईस्कूल में चार प्रतिशत बढ़ा उत्तीर्ण होने वालों की संख्या
Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा परिणाम जारी हो गया। इसमें इंटरमीडिएट में पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत कम आया है। जबकि हाईस्कूल में चार प्रतिशत बढ़ा है। शिक्षक इसे परीक्षा के बदले पैटर्न बात रहे हैं। उनका कहना है कि हाईस्कूल में इसलिए परिणाम और अच्छा हुआ कि ओएमआर सीट पर 20 नंबर की परीक्षा हुई। जिसमें केवल गोला भरना था, इसलिए समय मिला और अच्छे से बच्चों ने लिखा। जिससे परिणाम अच्छा आया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। इसमें हाईस्कूल में जिले 38174 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 35488 बच्चों बोर्ड परीक्षा दी थी। इसमें 32485 बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। जिले में 92.72 प्रतिशत परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट में जिले में 24107 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 23412 परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड परीक्षा के जारी परिणाम में 18425 बच्चे उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण होने वालों का प्रतिशत 78.70 है। वहीं, वर्ष 2022 में हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 30836 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 28426 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 25049 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। जो कि 88.12 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। जबकि इंटरमीडिएट में 21249 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 91.34 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
-- -
हाईस्कूल में परीक्षा का पैटर्न बदल गया था। इसमें हर विषय में 20 अंक की परीक्षा ओएमआर सीट पर हुई थी। इसके होने से बच्चों का समय बच गया। उस समय का फायदा लिखने में लगाए। जिससे परिणाम अच्छा गया। जबकि इंटरमीडिएट में प्रश्न पत्र पिछले वर्ष की तुलना में कठिन था, जिसकी वजह से इस बार उत्तीर्ण होने वालों की संख्या मेें कमी आई है।
विज्ञापन
-डॉ. नरसिंह त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार