{"_id":"666de7b71031480397004f44","slug":"university-students-and-teachers-are-taking-online-yoga-oath-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-119156-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विवि के विद्यार्थी व शिक्षक ले रहे ऑनलाइन योग शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विवि के विद्यार्थी व शिक्षक ले रहे ऑनलाइन योग शपथ
Sun, 16 Jun 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में एक लाख 86 हजार का मिला है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी आनलाइन माध्यम से योग की शपथ ले रहे है। इस वर्ष योग से पहले सभी को शपथ दिलाया जा रहा है, सभी प्रक्रिया पूरी करने पर इसका एक सर्टिफिकेट भी मिल रहा है।
राज्यपाल व सचिवालय ने विश्व योग दिवस के दस दिन पूर्व से सभी शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी, शिक्षणोत्तकर कर्मी काे योग करने की शपथ लेने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके लिए एक क्यूआर कोड भी जारी की गई है। इस कोड के माध्यम से काेई भी ऑनलाइन माध्यम से योग करने का शपथ ले सकता है। राज्यपाल ने अधिक से अधिक शपथ लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का निर्देश दिया है, इससे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भारत का नाम दर्ज किया जा सके। इस क्रम में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में एक लाख 67 हजार तीन सौ पचास शिक्षक व छात्र-छात्राओं काे मिलकर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए राजभवन के पोर्टल या विश्वविद्यालय की वेबसाइट योगा प्लेज डॉट इन के लिंक पर जाकर विश्वविद्यालय का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी अपलोड करने के बाद आई टेक द प्लेज पर क्लिक करना होगा। तत्पश्चात योग ऑनलाइन शपथ सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा। विश्वविद्यालय के हर छात्र-छात्रा को अनिवार्य रूप से शपथ लेने का निर्देश दिया गया है।