{"_id":"6874085e5b2791d1be0b4889","slug":"university-seeks-applications-from-guest-teachers-to-teach-students-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141070-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विश्विद्यालय ने छात्र -छात्राओं को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों का मांगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विश्विद्यालय ने छात्र -छात्राओं को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों का मांगा आवेदन
विज्ञापन
-कला, वाणिज्य व विज्ञान वर्ग में अतिथि शिक्षकों की मांगी गई आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए रिक्त स्थानों पर अतिथि शिक्षकों का आवेदन मांगा गया है। इससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में संचालित कला संकाय के अंतर्गत मनोविज्ञान में चार, प्राचीन इतिहास में दो, अंग्रेजी में एक, संस्कृत में तीन, राजनीतिशास्त्र में दो, लोक प्रशासन में दो, समाजशास्त्र में चार, अर्थशास्त्र में दो, उर्दू में दो, इतिहास में तीन, भूगोल में तीन, मंच एवं दृश्यकला (संगीत गायन में एक, तबला में एक, पेंटिंग में एक) में तीन, वाणिज्य में छह, बीबीए में तीन, एमबीए में तीन, कंप्यूटर में एक व विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित में चार, रसायन विज्ञान में तीन, भौतिक विज्ञान में चार, वनस्पति विज्ञान में, जंतु विज्ञान में चार, बायोटेक्नोलाॅजी में दो, पर्यावरण विज्ञान में एक व गृह विज्ञान में दो शारीरिक शिक्षा एवं स्पोर्ट्स के लिए एक शिक्षक का अतिथि प्रवक्ताओं के चयन के लिए वॉक-इन-इन्टरव्यू के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
इसमें अतिथि प्रवक्ताओं के चयन के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय से जारी तिथि एवं समय पर मूल प्रमाणपत्रों की छायाप्रति एवं रंगीन फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर वॉक-इन-इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर पद के लिए निर्धारित रहेगी। कुलसचिव दीनानाथ यादव ने बताया कि अतिथि शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन मांगे गए हैं