फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   university Ex Students link to Online plateform

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुड़ेंगे विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र छात्राएं

Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
university Ex Students link to Online plateform
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुड़ेंगे विश्वविद्यालय के पुरातन विद्यार्थी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पुरातन छात्र- छात्राओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक डाली गई है जिसके माध्यम से 46 छात्र- छात्राएं रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कहने पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया है। पुरातन छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुड़ेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद सोसायटी एक्ट के अंतर्गत परिषद का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। परिषद के अंतर्गत पदाधिकारी चुने जाएंगे। विश्वविद्यालय में समय-समय पर होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में पुरातन छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा और उनसे सुझाव लिए जाएंगे। पुरातन छात्र परिषद के संयोजक एवं मुख्य नियंता प्रो. दीपक मिश्रा ने बताया कि परिषद से जुड़ने के लिए पुरातन छात्र- छात्राओं में उत्साह है। अब तक 46 छात्र- छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पहली बैठक में ही पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के लिए पुरातन छात्र परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

कॅरियर के लिए मिलेगा सुझाव
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में वर्ष 2015-16 में प्रवेश शुरू हुआ। वर्ष 2017-18 में प्रथम बैच के विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विश्वविद्यालय के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर से अब तक 400 से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हो चुके हैं। प्रत्येक वर्ष उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी परिषद से जुड़ते जाएंगे। वर्तमान छात्र- छात्राओं को ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से कॅरियर से जुड़े बेहतर सुझाव भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed