{"_id":"2c4af8b5ef9453afb597994be2800922","slug":"university-displeasure-at-the-slow-pace-of-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गुरुवार को सिद्धार्थ विवि के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता पर बेहद खफा विस अध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
कड़े लहजे में निर्माण को हर हाल में फरवरी तक पूरा करने को कहा। हिदायत दी कि कार्य में तेजी नहीं आई तो मंत्री शिवपाल यादव को यहां लाकर स्थिति दिखाएंगे।दोपहर बाद निरीक्षण पर कपिलवस्तु पहुंचे विस अध्यक्ष ने पूरे परिसर को देखा।
प्रशासनिक भवन, कला संकाय, कुलपति आवास, कर्मचारी आवास, ब्वायज हॉस्टल, क्लास रूम, लिफ्ट, खेल मैदान से लगायत हर निर्माण की मौके पर जाकर पड़ताल की। कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताय।
विज्ञापन
कुलपति डा.रजनीकांत पांडेय ने भी निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताई।यकहा कि चंद महीने में नया सत्र शुरू होने वाला है, मगर निर्माण की धीमी गति से भवन मिल पाना संभव नहीं लग रहा। हॉस्टल का काम अधूरा है। एडमिशन होंगे तो बच्चे रहेंगे कहां।
विस अध्यक्ष ने निर्माण निगम के अफसरों से जवाब तलब किया तो वह कुछ बोल नहीं सके। आवासों के निर्माण में भी ऐसी ही स्थिति थी। नाराज विस अध्यक्ष ने कहा कि काम कैसे करोगे।
इस रफ्तार से तो नहीं लगता कि इस सत्र से विवि शुरू हो पाएगा। काम में तेजी लाइए, वरना शिवपाल (विभागीय मंत्री) को बुलाकर स्थिति दिखाउंगा।
उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के बारे में भी बताया। कहा कि फरवरी तक निर्माण हर हाल में पूरा होना चाहिए। कार्य की गुणवत्ता को भी सुधारने को कहा।बिजली और दूरसंचार सेवा अब तक शुरू न होने पर विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. बीके पांडेय, परीक्षा नियंत्रक अखिलेश पाल, सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, रामपाल यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।