फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Unidentified body of Rabi Prakash Yadav of Unnao district found in Surauli area

Siddharthnagar News: उन्नाव जिले के रवि प्रकाश यादव का था सुरौली क्षेत्र में मिला अज्ञात शव

Thu, 02 Apr 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Unidentified body of Rabi Prakash Yadav of Unnao district found in Surauli area
पैकौली (देवरिया)। सुरौली थाना क्षेत्र के भट्टजमुआव पुलिया के पास रविवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। शव उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के चकवरेसर गांव निवासी रवि प्रकाश यादव (30) का था। वह सोनू घाट चौराहे पर एक केला व्यवसायी के गोदाम में मजूदरी करता था। बीते शनिवार को घर जाने के लिए निकला था। तभी से उसका घरवालों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। बुधवार को उसको खोजते हुए घरवाले देवरिया पहुंचे, तब मामला सामने आया। कागजी कोरमपूर्ति के बाद दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर उन्नाव चले गए।
विज्ञापन

उन्नाव से आए रवि के परिजनों ने बताया कि करीब सवा दो महीने से रवि एक ठेकेदार के जरिए सोनूघाट स्थित एक केला गोदाम पर रहकर मजदूरी करता था। यहां से 28 मार्च को वह अपना हिसाब लेकर घर जाने के लिए निकला था। उसी दिन पत्नी से फोन पर बात भी हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह घर के लिए निकल चुका है। 29 मार्च तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। दो दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने उसे काम दिलाने वाले ठेकेदार से संपर्क किया। ठेकेदार ने गोदाम मालिक से बात की। इसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई।
विज्ञापन

उधर, सुरौली पुलिस अज्ञात शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। घरवालों ने जो कद काठी पुलिस को बताई थी, अज्ञात शव से वह मेल खाती थी। सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह रवि बड़े पिता सूर्यभान यादव, चाचा पृथ्वी यादव, ससुर शिव बहादुर और जीजा हरिपाल यादव अन्य लोग देवरिया पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बाप की हो चुकी है मौत
रवि प्रकाश यादव की तलाश में आए परिजनों ने बताया कि परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। माता-पिता की मृत्यु करीब तीन वर्ष पहले ही हो चुकी है। युवक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। पत्नी कल्याणी और चार वर्ष का एक पुत्र आराध्य है। वहीं दो बहनों की शादी हो चुकी है।

रवि की पत्नी गर्भवती है, उसकी देखभाल के लिए जा रहा था घर
उन्नाव से आए घरवालों ने बताया कि रवि की पत्नी कल्याणी गर्भवती है। एक माह बाद ही बच्चे का जन्म होना है। पत्नी की देख रेख के लिए ही उसने अपना हिसाब किताब कर लिया था। इस घटना ने पत्नी के अलावा अजन्मे बच्चे और चार साल के बेटे के पालन पोषण का भी सवाल खड़ा हो गया है।

घर के लिए निकला था...कैसे पहुंचा सुरौली..फुटेज तलाश रही पुलिस

परिवार के भरण-पोषण के लिए देवरिया आए रवि प्रकाश की तो पहचान हो गई है, लेकिन उसके हत्या की कहानी अभी भी अनुसुलझी है। जब वह देवरिया में अपने मालिक से हिसाब किताब करके घर के लिए निकल गया था तो फिर उसका शव सुरौली इलाके में कैसे गया? अभी इसकी पड़ताल बाकी है। गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने बुधवार की शाम को देवरिया कस्बे के रुद्रपुर मोड़ से लेकर सोनूघाट चौराहे तक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
मृतक रवि के ससुर शिवबहादुर यादव का कहना है कि देवरिया से उनका दामाद घर आने के लिए निकला था, लेकिन वह अचानक दूसरे रास्ते पर कैसे पहुंच गया, यह समझ से परे है। ससुर शिवबहादुर ने भावुक होकर कहा कि इस हत्याकांड की गहराई से छानबीन होनी चाहिए। कोई बड़ा राज है जिसका सामने आना जरूरी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सोनूघाट से रुद्रपुर मोड़ तक का सीसीटीवी खंगाला। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि अगर वह उन्नाव जाने के लिए निकला था तो फिर वह सुरौली की तरफ कैसे गया।


कॉल डिटेल से खुलेगा हत्या का राज

शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस को अब जांच के लिए राह दिखने लगी है। मृतक का मोबाइल फोन नंबर भी मिल गया है, जिसके कॉल डिटेल से पुलिस को यह पता लगाने में आसानी होगी कि घटना से पहले किनसे बात हुई थी।
जांच टीम का मानना है कि कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर संदिग्ध लोगों तक पहुंचना आसान होगा। पुलिस उन नंबरों को चिन्हित कर रही है, जो घटना के समय संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। चर्चा है कि पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ शुरू भी कर दी है।


ससुर शिवबहादुर यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सुरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया गया है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए छानबीन हो रही है।
राजेश चतुर्वेदी- सीओ बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed