{"_id":"6a5a87b36ccbb127b603ccd3","slug":"uncontrolled-tractor-overturn-on-dam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161412-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बांध पर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बांध पर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आने से युवक की मौत
Sat, 18 Jul 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हयातनगर के टोला बंजरही में शुक्रवार को ट्रैक्टर पलट गया। इसकी चपेट में आने से इस पर सवार दीपक (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक रमेश (18) गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर हाल में चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, हयातनगर के टोला बंजरही में दीपक पुत्र खुशलाल और रमेश पुत्र प्रेमबली खेत की जोताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि जोताई के बाद लौटते समय ट्रैक्टर बांध की चढ़ाई पर संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डाॅ. लक्ष्मी शंकर सिंह ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रमेश की प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बांसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद हयातनगर टोला बंजरही में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई दिलीप रोजी-रोजगार के सिलसिले में मुंबई में है।
विज्ञापन