{"_id":"6643c10fe51599363d0b53f4","slug":"uncontrolled-pickup-fell-into-ditch-siddharthnagar-news-c-7-gkp1032-557734-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन बरातियों को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन बरातियों को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा
Wed, 15 May 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। भितेहरा गांव में चोरी की तीन वारदात की जानकारी होने पर ग्रामीण गुस्से में थे। लोग सड़क पर चोरों की टोह ले रहे थे। उसी समय बाइक लेकर आ रहे तीन बरातियों को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर रोक लिया। उनके रुकते ही भीड़ में शामिल लोग पिटाई करने लगे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी थानाध्यक्ष अजय यादव मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों को पकड़ कर मारापीटा जा रहा है। तीनों को पुलिस ने भीड़ से अलग किया। पूछताछ में तीनों सिद्धार्थनगर के शिव नगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पिड़वा निवासी आकाश पुत्र बुधिराम राजभर, नफीस पुत्र सनाउल्ला, राम भवन पुत्र संतराम के रूप में पहचान बताया। बताया कि गांव के अभिषेक पुत्र राजू की बरात ग्राम मंझारी बाजार थाना सोनहा जनपद बस्ती गएथे। वहां से रात करीब एक बजे वापस घर जा रहे थे। पुष्टि होने के बाद उन्हें पुलिस ने जाने दिया। संवाद