{"_id":"602013ea8ebc3e4a3b5fe609","slug":"uncontrolled-car-crashed-into-tree-siddharthnagar-news-gkp383841056","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गति कार हवा में उड़ी, पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज गति कार हवा में उड़ी, पेड़ से टकराई
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई
कार सवार तीनों युवकों को हल्की चोटें आईं
कार की गति जांचने का जोश में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। कार की अधिकतम गति जांचने का जोश तीन युवाओं को भारी पड़ गया। गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खे दिया। कार सड़क किनारे खाई में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों युवकों को हल्की चोटें आईं लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना रविवार शाम ढेबरुआ थानाक्षेत्र मदरहिया और पिकौरा गांव के बीच हुई। क्षेत्र के ही कुछ युवा एक कार लेकर निकले थे। कार सवार तीन युवक उसे तेजी से दौड़ा रहे थे। घोरही नदी पर बने पुल के पूर्वी छोर पर तेज ढलान है। तेज गति में पुल से गुजरी कार पूर्वी छोर की ढाल पर हवा में उड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सड़क किनारे खाई में एक पेड़ से टकराई गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आईं थीं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकले युवक भाग निकले। कुछ लोगों ने मिलकर कार को बाहर निकाल कर मदरहिया चौराहे पर पहुंचाया। इस बाबत एसएचओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे।