{"_id":"671a9085481bd8f9280c06a2","slug":"uncontrollable-truck-crushed-four-people-one-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-126232-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेकाबू ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेकाबू ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत
Thu, 24 Oct 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक।
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी कस्बे में बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर चार लोगों को रौंदते हुए बिजली पोल से टकरा गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, तथा तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
लकड़ी निवासी ओंकार नाथ पांडेय (60) भतीजे मंटू (38) के साथ सिकरी बाजार में गैस लेने आए थे। वह महेंद्र के सीएसपी पर खड़े थे। लोटन की तरफ से आ रहा ट्रक बेकाबू हो गया और दो किशोर सहित चार लोगों को रौंदते हुए बिजली के पोल से टकरा कर रुक गया। इस हादसे में ओंकार नाथ पांडेय, मंटू पांडेय व हर्ष (13) संतोष (16) निवासी पनेरा को गंभीर चोटें आईं।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां ओंकार और मंटू की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में जाते समय ओंकार की मौत हो गई। हर्ष व संतोष का इलाज जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष मोहाना जीवन त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।