{"_id":"58e278e24f1c1bf5465b5232","slug":"uncontrollable-tractor-trolley-counterclockwise-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बगहवा बंधे पर सड़क निर्माण के दौरान सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी है। उसके भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बगहवा बंधे पर पीडब्लूडी के माध्यम से सड़क का निर्माण चल रहा है। इस कार्य में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी गोलू (20) भी लगा हुआ था। सोमवार को गोलू ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क पर गिट्टी बिछा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पर उसने नियंत्रण खो दिया।
बेकाबू ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गई, जिसकी चपेट में आने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। साथी मजदूरों ने काफी कोशिशों के बाद शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। इस संबंध में प्रभारी एसओ रामेश्वर यादव का कहना था कि मृतक के भाई मनोज कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। उसे कब्जे में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।