{"_id":"570fdae44f1c1b16384a6c4a","slug":"unannounced-power-cuts-crisis-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती से गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती से गहराया बिजली संकट
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली का संकट गहराने लगा है। पिछले 24 घंटे में बमुश्किल 4-5 घंटे आपूर्ति मिल पाई है। यह हाल जिला मुख्यालय का है। नगर के कई क्षेत्रों में पूरी रात बिजली गुल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बुरी है। कहीं 2-3 घंटे बिजली मिली है तो कहीं अब तक बिजली के दर्शन के लिए लोग तरस रहे हैं। परेशानी बढ़ने के बावजूद विभागीय अफसरों को गैर जिम्मेदाराना रवैया जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है। नतीजा लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ रहा है।
हाल ही में प्रदेश सरकार ने बिजली संकट को खत्म करने का दावा किया था। इसके बाद से ही जिले की आपूर्ति व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। दिन में तेज हवा के कारण गेहूं की फसलों को बचाने के लिए प्रशासन ने आपूर्ति बंद रखने की हिदायत दी तो रात में विभाग ट्रिपिंग और फाल्ट के नाम पर कट लगा रहा है।
बुधवार रात साढ़े नौ बजे बिजली गुल हुई तो फिर सुबह तक नहीं आई। इस बीच चंद मिनटों के लिए ही कुछ क्षेत्रों में बिजली आई। छह बजे आपूर्ति शुरू होने के कुछ देर बाद दोबारा कट लग गया। इसके बाद सुबह नौ बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
दोपहर में रूटीन कटौती के बाद फाल्ट दुरुस्त करने के नाम पर शट डाउन होने से शाम सवा 5 बजे तक आपूर्ति बंद रही। लगातार कट के कारण इंवर्टर-बैटरी जवाब दे गए। तीखी धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। उसका बाजार, बांसी, शोहरतगढ़, बर्डपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी यही हाल रहा।
इस संबंध में एक्सईएन राममूरत ने कहा कि रात में हवा के कारण बार-बार लाइन ट्रिप होने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। दिन में फसलों को बचाने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। उसके बाद शट डाउन दिया गया था। बेहतर आपूर्ति का प्रयास लगातार जारी है।