{"_id":"654e7d0d3763a88f310a43c7","slug":"ujjwala-cylinder-problem-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8120-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साहब ने बुलाया, सिलिंडर मिला नहीं, मजदूरी भी चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साहब ने बुलाया, सिलिंडर मिला नहीं, मजदूरी भी चली गई
Sat, 11 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
लोहिया कलाभवन में उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन बांटने के लिए बुलाई गई थीं महिलाएं
नाश्ता और पानी उपलब्ध नहीं होने से महिलाओं में था आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलिंडर कनेक्शन देने के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। योजना का लाभ लेने के लिए पहुंची महिलाओं में आक्रोश देखा गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद बाहर निकलीं महिलाओं ने कहा कि सिलिंडर देने के लिए बुलाया गया था। न तो सिलिंडर दिया गया और न ही कनेक्शन। मजदूरी छोड़कर आए थे। हम लोगों को धोखे में बुलाया गया था। ऐसा कई महिलाओं ने आरोप लगाया और आक्रोश व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और सिलिंडर वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाएं पहुंची थीं। कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद जब महिलाएं बाहर निकलीं तो वे गुस्से से भरी थीं। उनका कहना था कि उन्हें धोखे से बुलाया गया। नौ बजे से ही घर से निकलीं और दोपहर के एक बज चुके हैं। न तो नाश्ता दिया गया और न ही पानी। सिलिंडर देने के लिए बुलाया गया था, वह भी नहीं मिला है। ऐसा एक नहीं कई महिलाओं का कहना था।
उसका ब्लॉक क्षेत्र के तकियवा गांव निवासी गायत्री ने कहा कि साड़ी और सिलिंडर देने की बात कहकर बुलाया गया था। धान की कटाई चल रही है। मजदूरी छोड़कर चली आई। यहां सिलिंडर और साड़ी तो मिला नहीं, मजदूरी भी चली गई। वहीं, मधुबेनिया गांव निवासी फूला ने कहा कि यहां पर पूरी अव्यवस्था है। सुबह से बैठे रहे पानी नाश्ता के बिना तरस जाना पड़ा। अगर कुछ देना नहीं था तो बुलाया क्यों गया। हर कोई गरीबों को ही परेशान करता है। इसी प्रकार अन्य महिलाओं की प्रतिक्रिया थी। लेकिन आयोजन करने वाले प्रशासनिक अधिकारी इससे अंजान थे।