फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two youths died in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई

Sun, 26 Dec 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई
विज्ञापन

भवानीगंज/बांसी। दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलरामुर जनपद के नगवां गांव के पास शनिवार देर शाम खेत की सिंचाई कर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के टोला पोखर भिटवा अनिल गौतम (38) अपने भाई ललित गौतम की ससुराल नगवां थाना कोतवाली उतरौला में खेत की सिंचाई करने गए थे। शनिवार देर शाम सिंचाई करके बाइक पर पंपिंगसेट बांधकर घर लौट रहे थे। गांव के बगल अनिल गौतम पुल के बगल खाई में गिर गए और उनके ऊपर बाइक तथा पंपिंगसेट गिर गया। बताया जा रहा है कि वहां से गुजर रहे नगवां के प्रधान के बेटे मनीष ने चिरकुटिहा जाकर अपने पिता को हादसे की जानकारी दी। उसके बाद प्रधान विनोद कुमार गुप्ता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस की सहायता मांगी और गांव वालों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। लोग जब पहुंचे तो देखा कि अनिल गौतम मौत हो चुकी थी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष थाना कोतवाली उतरौला रामनारायण ने बताया कि शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया गया है। वहीं मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी ओर इटवा रोड पर सुभाषनगर वार्ड के सहजी मोहल्ले के पास शनिवार की रात आठ बजे बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के कदमहवा सोनखर गांव निवासी सनी राजभर (28) अपने साथी सोनू कहार (20) निवासी देबियापुर पशुपतिनगर नरकटहा के साथ गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा की तरफ से शाम आठ बजे घर की तरफ से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सहजी गांव के पास पहुंचे कि सड़क के किनारे घूर गड्ढे में गिरकर बिजली के पोल से टकरा गए। इससे सनी राजभर की मौके पर मौत हो गई तथा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार मिश्र, शेषनाथ यादव व एसआई रामप्रकाश चंद दोनों युवकों को पीएचसी बांसी लाए। वहां चिकित्सक ने सनी राजभर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed