फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Expectations for bookings at Kalyan Mandapam from the new year

Siddharthnagar News: कल्याण मंडपम में नए साल से बुकिंग की उम्मीद

Thu, 22 Oct 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Expectations for bookings at Kalyan Mandapam from the new year
शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी में निर्माणधीन मॉडल विवाह। संवाद
सिद्धार्थनगर। शहर के लोगों को शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जल्द ही कम खर्च में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। नगर विकास विभाग की मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत ऑफिसर्स कॉलोनी के पीछे कांशीराम आवास के पास 5.94 करोड़ रुपये की लागत से कल्याण मंडपम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका निर्माण अंतिम चरण में है। नए साल से यहां बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था इसे नगर पालिका को सौंपेगी और संचालन की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी।
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन में वातानुकूलित हॉल, 20 कक्ष और वाहनों की पार्किंग समेत कई सुविधाएं होंगी। भवन के तीन तरफ पर्याप्त जगह छोड़ी गई है, जहां वाहन खड़े करने के साथ अन्य आयोजनों के लिए भी जगह उपलब्ध होगी। निर्माण कार्य दो माह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन में होंगी कई सुविधाएं : जलनिगम की कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस (सीएंडडीएस) की ओर से कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जा रहा है। भवन के भूतल पर बरामदा, 150 से अधिक लोगों की क्षमता वाला बड़ा हॉल और छह कक्ष बनाए गए हैं। प्रथम तल पर एक छोटा हॉल, चार बेडरूम और चार लिविंग रूम समेत 10 कक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed