फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two Young Men Killed in Head On Collision Between Two Motorcycles on Chetia Road

सिद्धार्थनगर: चेतिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Mon, 26 Oct 2026 06:53 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 26 Oct 2026 06:53 PM IST
सार

अपनों की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। दोनों मृतकों की पत्नियां रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। अस्पताल परिसर में शोक का माहौल छा गया।

विज्ञापन
Two Young Men Killed in Head On Collision Between Two Motorcycles on Chetia Road
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर नकथर गांव के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया बुजुर्ग निवासी इंद्रजीत (30) पुत्र हरिराम और मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह धोबहा निवासी लालचंद (22) पुत्र परशुराम के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लालचंद सोमवार शाम बाइक से शोहरतगढ़ में परिवार के कुछ लोगों को छोड़कर चेतिया मार्ग से अपने घर लौट रहा था। वह नकथर गांव से आगे बढ़ा ही था कि चेतिया की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार इंद्रजीत जोगीबारी स्थित अपनी ससुराल से डोहरिया बुजुर्ग स्थित घर जा रहा था।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दोनों परिवारों के लोग अस्पताल पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। दोनों मृतकों की पत्नियां रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। अस्पताल परिसर में शोक का माहौल छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed