{"_id":"608c41ba8ebc3ed98a425178","slug":"two-women-raise-a-child-in-an-ambulance-siddharthnagar-news-gkp39342155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने एंबुलेंस में जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं ने एंबुलेंस में जना बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं ने एंबुलेंस में जना बच्चा
सिद्धार्थनगर। दर्द से छटपटा रही अलग-अलग दो महिलाओं ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मचारियों ने परिजनों के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए गए हैं। दोनों को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सदर थाना क्षेत्र के निबिहवा निवासी विजय प्रकाश की 25 वर्षीय पत्नी सोनी देवी को प्रसव पीड़ा हुई। स्वजन ने 102 एंबुलेंस सेवा को काल की। लगभग 10 मिनट में ही एंबुलेंस गांव पहुंची और गर्भवती को लेकर अस्पताल के लिए चली। थोड़ी देर बाद ही महिला को एंबुलेंस में पीड़ा ज्यादा बढ़ गई। पायलट सुुरेंद्र सिंह ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक दिया और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल तक्नीशियन) किशन लाल ने डिलीवरी किट के माध्यम से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। सोनी ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। इसी प्रकार सदर थाना क्षेत्र के लमतिहवा निवासी प्रदीप कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों के कॉल करने पर पहुंची एंबुलेंस अस्पताल ला रहे थे, बीच में प्रसव हो गया। सुनीता ने भी बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान पायलट सुरेंद्र सिंह और ईएमटी किशन लाल की भूमिका अहम रही।