{"_id":"6a4818c8697ad621de029c30","slug":"two-theft-cases-solved-cunning-thief-arrested-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1007-180474-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरी की दो वारदातों का खुलासा, शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरी की दो वारदातों का खुलासा, शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बरामद किए आभूषण और नकद रुपये
सोनौली। सोनौली पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर दो मामलों का खुलासा किया है। आरोपी के पास से चोरी के आभूषण और 22,300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम तिलहवा से मुईन अंसारी उर्फ टिंकल (26) निवासी कोल्हुई बाजार (आरा मशीन वाली गली), थाना कोल्हुई को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तीन जोड़ी सफेद धातु की पायल, पांच जोड़ी सफेद धातु का बिछुआ और 22,300 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद धनराशि में 18,300 रुपये भारतीय और 4,000 रुपये नेपाली मुद्रा शामिल हैं।
कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद सामान सोनौली और नौतनवा थाने में चोरी की घटनाओं में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।