फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The two sides went in clubs, eight injured

दो पक्षों में चलीं लाठियां, आठ जख्मी

Sat, 04 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
The two sides went in clubs, eight injured
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती पिटाई से घायल विक्षिप्त युवक। - फोटो : अमर उजाला
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव में शनिवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोटिया पांडेय गांव निवासी राजू गुप्ता अपने मकान के सामने शनिवार को दीवार खड़ी कर रहे थे। पड़ोसी रामशंकर व जगदीश ने इसका विरोध किया। कहासुनी के बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आस-पास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के राजू, रामचंद्र, आडवानी घायल हुए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के जगदीश, रामशंकर, जनार्दन रामनाथ, व दो महिलाओं को चोट आई। आसपास के लोग सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने राजू को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामशंकर को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार हो रहा है। इस संबंध में एसओ खेसरहा मुकेश कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed