फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two sides, tension in the village collided in a minor controversy

मामूली विवाद में टकराए दो पक्ष, गांव में तनाव

Tue, 04 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 04 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two sides, tension in the village collided in a minor controversy
मिश्रौलिया के बड़हरघाट गांव में दो पक्षों के विवाद के बाद तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के बड़हरघाट गांव में धर्मस्थल के सामने बाइक खड़े करने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बड़हर घाट में एक युवक मंगलवार सुबह एक धर्मस्थल के सामने बाइक खड़ा कर रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। विवाद इस कदर बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कुछ ही देर में मौके पर दोनों पक्षों से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मारपीट में एक पक्ष से महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। हरकत में आई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सीओ डीएन त्रिपाठी, एसओ अखिलानंद के नेतृत्व में पहुंची भारी फोर्स ने मौके से ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। सभी को थाने ले जाया गया, जहां देर शाम तक उनसे पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन

विवाद को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में सीओ डीएन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सही समय पर मौके पर पहुंच गई थी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर गांव में एसआई मुनीष दुबे के नेतृत्व में चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पल-पल पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed