{"_id":"6102e66d8ebc3e58564595bc","slug":"two-roads-will-be-reconstructed-at-a-cost-of-62-86-crores-siddharthnagar-news-gkp4037014159","type":"story","status":"publish","title_hn":"62.86 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62.86 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर हो चुकी 24 किमी लंबी दो प्रमुख सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। शासन के त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 64.86 करोड़ की लागत से पीडब्लूडी की ओर से इन सड़कों का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन सड़कों के आसपास के डेढ़ सौ गांवों के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।
जिला मुख्यालय से धेंसा, पलिया, कटहना, कड़जहवा होते हुए करौती, रक्सा, सेखवनिया तक जाने वाली 11.80 किमी लंबी सड़क जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से आसपास के 65 से अधिक गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय समेत अन्य जगहों पर आवागमन होता है। यह सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में बदल गई है। बारिश के मौसम में इस सड़क पर कीचड़ और जलभराव से राहगीरों का चलना दुश्वार हो जाता है।
शासन की तरफ से इस सड़क के चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए 24.86 करोड़ रुपये अनुमोदन किए गए हैं। वहीं चिल्हिया से पल्टादेवी, बजहा तक जाने वाले 12.50 किमी लंबी सड़क से आसपास के 80 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन तो होता ही है, साथ ही इस सड़क नेपाल सीमा तक के लोग जिला मुख्यालय समेत अन्य जगहों पर आते-जाते हैं। इस सड़क की हालत भी बदतर हो चुकी है। इससे वाहनों के साथ ही लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन की तरफ से 40 करोड़ रुपये अनुमोदन किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के मुख्य अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर सड़क निर्माण के लिए अग्रिम कार्रवाई किए जाने के लिए कहा है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि धन आवंटन होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।