{"_id":"666f4ccae8b4d65d860ead39","slug":"two-police-officers-were-changed-the-chair-of-two-remained-intact-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119212-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बदले गए दो थानेदार, दो की कुर्सी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बदले गए दो थानेदार, दो की कुर्सी बरकरार
Mon, 17 Jun 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के मद्देनजर थानेदारों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें दो थानेदार शाखा में भेज दिए गए, जबकि दो कुर्सी पर बरकरार रहे। इसमें एसओ शोहरतगढ़ रहे राजकुमार पांडेय को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया। जबकि एसओ जोगिया रहे अनुज कुमार सिंह को शोहरतगढ़ थाने की कमान दी गई। एसओ मिश्रौलिया सत्येंद्र कुंवर को एसओ मिश्रौलिया से एसओ जोगिया बनाया गया। वहीं, साइबर सेल प्रभारी अरुण कुमार को एसओ मिश्रौलिया बनाया गया। एसओ चिल्हिया अमित कुमार को शाखा में भेजा गया। जबकि, खेसरहा में तैनात उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद को एसओ चिल्हिया बनाया गया। इस संबंध में एसपी प्राची सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के मद्देनजर फेरबदल किया गया है। संवाद
विज्ञापन