फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two pickups threw firecrackers on Chakroad, police left after making them fall in water

Siddharthnagar News: चकरोड पर फेंक गए दो पिकअप पटाखे, पानी में गिरवाकर चली गई पुलिस

Mon, 06 Nov 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two pickups threw firecrackers on Chakroad, police left after making them fall in water

विज्ञापन
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर से सटे बनियाभारी गांव के पास मिले पटाखे, लूटने में जुट गए ग्रामीण



बर्डपुर। बर्डपुर क्षेत्र में बनियाभारी गांव जाने वाले चकरोड पर रविवार सुबह पटाखे का ढेर देखकर लोग चौंक गए। यह खबर गांव में पहुंची तो बच्चे और बड़े पटाखे बीनने पहुंच गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची और पटाखों को पानी में गिरवाकर चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वहां करीब दो पिकअप पटाखा रहा होगा। यह स्थान अलीगढ़वा कस्बे से करीब नौ किमी दूर है। जहां बम जैसा धमाका होने के बाद चार लोगों की मौत हो चुकी है।
अलीगढ़वा कस्बे में हुए विस्फोट और कार्रवाई के बाद पटाखे पकड़े जाने और फेंकने का सिलसिला जारी है। कपिलवस्तु कोतवाली के बनियाभारी गांव के दक्षिण चकरोड पर रविवार रात दो पिकअप पटाखे लाकर फेंक दिए गए। पटाखा बर्डपुर के एक कारोबारी के होने की चर्चा लोग कर रहे थे। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कारोबारी अवैध विस्फोटक दबाए बैठे हैं। प्रशासन इससे बेखबर है। इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे का फेंका जाना यह साबित कर रहा है कि लोग पटाखे लाकर रखे हुए हैं और दीपावली पर उसे बेचेंगे।
विज्ञापन


बर्डपुर कस्बे से सटे बनियाभारी गांव के पास चकरोड पर चूड़ा मशीन के पास करीब दो पिकअप पटाखे फेंक दिए गए। सुबह शौच करने गए लोगों ने देखकर शोर मचाया तो बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी झोला-बोरी लेकर पहुंच गए। वे अधिकांश पटाखे उठा ले गए। फ्री में पटाखा देखकर लोगों में लूट मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में चर्चा थी कि पटाखा बर्डपुर के एक कारोबारी का था। वह इसे दीपावली पर बेचता, इसमें पुलिस विभाग की मिलीभगत है। लेकिन कार्रवाई के डर से दीपावली से पहले ही कारोबारी ने पटाखे फेंक दिए। सूचना पाकर सुद्धोधन चौकी प्रभारी वीरेंद्र हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और पटाखे ले जा रहे लोगों को रोककर पटाखे को चकरोड के पास गड्ढे में फेंकवा दिया। जब क्षेत्र कपिलवस्तु कोतवाली का पता चला तो पुलिस वाले चले गए।
चार साल पहले बर्डपुर में भी हुआ था विस्फोट
28 अक्तूबर 2019 को पटाखे बनाते समय हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद अलीगढ़वा में बड़ा हादसा हुआ, लेकिन प्रशासन बर्डपुर के अवैध पटाखा कारोबारियों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। बर्डपुर कस्बा अवैध पटाखाें का हब है। यहीं से नेपाल तक पटाखे की तस्करी होती है। अलीगढ़वा धमाके के बाद पुलिस बर्डपुर निवासी गुड्डू की दुकान से 29 बोरी पटाखे बरामद करके जेल भेज चुकी है।


दो थानों के बीच का मामला
मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पटाखे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच में पाया गया कि यह क्षेत्र कपिलवस्तु में है। इस संबंध में कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दरोगा को भेजा गया था। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कोट
बर्डपुर में इतने पटाखे कैसे आए और कहां से लाकर फेंके गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अखिलेश वर्मा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed