फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two parties clash over drain dispute, old woman dies under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: नाली के विवाद में दो पक्ष भिड़े, वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 26 Jun 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 26 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over drain dispute, old woman dies under suspicious circumstances
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के जीवा गांव का मामला
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिली कोई चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीवा में मंगलवार की सुबह नाली का पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाहरी चोट नहीं पाई गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जीवा में मंगलवार की सुबह इसरावती पत्नी दुखराम और मायादेवी पत्नी जोखन के बीच नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि विवाद हाथापाई तक पहुंच गया इसी बीच इसरावती पत्नी दुखराम अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी बांसी ले जाया गया। पीएचसी में तैनात डाॅ. आरके सिंह ने इसरावती को मृत घोषित कर दिया। डाॅ. सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही वृद्धा की मौत हो चुकी थी, उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है। तहरीर मिलने पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed