{"_id":"667cad7f53328712ec0ac584","slug":"two-parties-clash-in-family-disputethree-including-two-women-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119734-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पारिवारिक विवाद में दो पक्ष भिड़े...दो महिलाओं समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पारिवारिक विवाद में दो पक्ष भिड़े...दो महिलाओं समेत तीन जख्मी
Thu, 27 Jun 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में दो भाइयों के बीच बुधवार सुबह मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के फुलवरिया गांव में पारिवारिक विवाद में मारपीट हो गई। एक पक्ष के प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। प्रदीप ने तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया है कि इनके पिता दुखराम दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहे थे। इसी बीच सुखराम और इनके पुत्र शंकर ने पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर गाली देते हुए ईंट, डंडा से हमला कर दिया। मारपीट में इनका सिर दो जगह फट गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई दुखराम की पत्नी कुसुम और इनकी विवाहित बेटी रविता को भी मारा पीटा, इन्हें भी चोट आई है। कुछ ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को अलग किया। इस संबंध में प्रभारी एसओ चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़ित का मेडिकल कराते हुए केस दर्ज कर जांच की जा रही है।