फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two minors arrested for mobile theft

Siddharthnagar News: मोबाइल चोरी के आरोप में दो नाबालिग पकड़े गए

Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two minors arrested for mobile theft
सिद्धार्थनगर। नगर के एक हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने के मामले में दो नाबालिग आरोपियों को सदर पुलिस ने वीडियो वायरल होने के 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया। उनके पास से मोबाइल बेचकर रखे गए तीन हजार रुपये बरामद किया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल सुधारगृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि नगर एक हार्डवेयर की दुकान में दुकानदार से सामान खरीदने के दौरान मोबाइल फोन चोरी किया गया। सीसी कैमरे में चोरी की हरकत कैद हो गई। इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया गया था। सीसी कैमरे में दो लोगों शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश में लग गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रकाश में आये दो बाल अपचारी को परसाशाह आलम ओवर ब्रिज के नीचे से कोबरा मोबाइल डियूटी पर लगे आरक्षी प्रभाकर यादव व आरक्षी आदित्य कुमार ने गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान चोरी किए मोबाइल को अज्ञात व्यक्ति के हाथ 3500 रुपये में बेच देने तथा पांच सौ रुपये खा पीकर खर्च कर देना स्वीकार किया गया। इनके कब्जे से तीन हजार रुपये बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधारगृह बस्ती भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed