{"_id":"67509d34528b8d0255037879","slug":"two-member-team-investigated-in-chc-recorded-statement-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128352-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो सदस्यीय टीम ने सीएचसी में की जांच, दर्ज किया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो सदस्यीय टीम ने सीएचसी में की जांच, दर्ज किया बयान
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएचसी के लेबर रूम में प्रसूताओं के परिजनों से वसूली और बाहर के मेडिकल स्टोर पर सेटिंग की दवाइयों का धंधा संचालित करने के मामले बुधवार को दो सदस्यीय टीम ने जांच की। सीएमओ के निर्देश पर गठित इस टीम के सदस्यों संबंधित लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
जांच के दौरान सीमित के सदस्य एसीएमओ डाॅ. आरके शर्मा व एसीएमओ वीएन चतुर्वेदी ने शिकायतकर्ता आशाओं व मरीजों सहित उनके परिजनों का बयान लिया। 23 नवंबर को जांच टीम ने चिकित्सक व स्टाफ नर्स का बयान लिया था। एसीएमओ वीएन चतुर्वेदी ने बताया कि चिकित्सक, स्टाफ नर्स, आशा और मरीजों से लिए गए बयान और जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।
19 नवंबर को सीएचसी परिसर में आयोजित उपहार वितरण समारोह में विधायक विनय वर्मा व सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया की मौजूदगी में आशा कार्यकर्ताओं ने वसूली की शिकायत की थी।
विज्ञापन
मामले में सीएमओ ने दो सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। सीएमओ ने समिति के डॉक्टरों को जल्द जांच करने के लिए निर्देश दिए थे। टीम ने पहले चरण की जांच में 23 नंवबर को सीएचसी चिकित्सक व स्टाफ नर्स का बयान लिया था। दूसरे चरण की जांच बुधवार को किया गया।