{"_id":"5d4485098ebc3e6d0179d2ce","slug":"two-khand-prerak-and-computer-operater-will-terminated-of-service-siddharthnagar-news-gkp3162761150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो खंड प्रेरक व कम्प्यूटर ऑपेरटर की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो खंड प्रेरक व कम्प्यूटर ऑपेरटर की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो खंड प्रेरक व कंप्यूटर ऑपेरटर की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति
कार्य में लापरवाही पर सेवा प्रदाता को डीपीआरओ ने लिखा पत्र
संबंधित ब्लॉक के एडीओ से सेवाएं न लेने के लिए कड़े निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर तैनात दो खंड प्रेरक व एक कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाएं समाप्त करने के लिए डीपीआरओ ने सेवा प्रदाता को पत्र भेजकर संस्तुति की है। संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत को सभी से सेवाएं न लेने के लिए निर्देशित किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह की ओर से लखनऊ की सेवा प्रदाता को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि स्वच्छता भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत विकास खंडों में कार्य करने के लिए खंड प्रेरकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाएं प्राप्त की जा रही हैं। इसी कड़ी में लोटन विकास खंड में कार्यरत खंड प्रेरक दीपेन्द्र शुक्ला व अंकुर दुबे का कार्य नितांत असंतोषजनक है। नियमित रूप से ब्लॉक पर उपस्थित नहीं रहते हैं। बहुधा पलायित रहते हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश का उन पर कोई प्रभाव नहीं है। स्वैच्छाचारी प्रक्रिया का अनुशरण करते हुए कार्य करते हैं। इसी प्रकार विकास खंड खेसरहा में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील दुबे को ऑनलाइन फीडिंग व हिंदी टाइपिंग का कोई ज्ञान नहीं है। वह अविधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। डाटा के साथ छेड़छाड़ व सहकर्मियों व उच्चाधिकारियों के साथ इनका आचरण असंसदीय प्रकृति का है। लिहाजा तीनों कर्मियों से सेवाएं न लेने का निर्णय लिया गया है। डीपीआरओ ने संबंधित विकास खंड के एडीओ पंचायत को सेवाएं न लेने का निर्देश दिया है।