{"_id":"6ae23ad63c10e6f1db00c447","slug":"two-indian-women-arrested-at-kathmandu-airport-with-14-kg-of-thai-cannabis-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167218-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: काठमांडो एयरपोर्ट पर 14 किलो थाई गांजे के साथ दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: काठमांडो एयरपोर्ट पर 14 किलो थाई गांजे के साथ दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल की राजधानी काठमांडो स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर मंगलवार सुबह 14 किलो थाई गांजे के साथ दो भारतीय महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने संदेह के आधार पर जांच के दौरान दोनों को पकड़ा।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुबास बोहरा के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुजरात निवासी 46 वर्षीय शबाना बानो यार महम्मद शेख और 35 वर्षीय शरीफा अब्बास अंसारी के रूप में हुई है। दोनों थाईलैंड से मलेशिया होते हुए बाटिक एयर की उड़ान संख्या ओडी-182 से काठमांडो पहुंची थीं।
सुरक्षा एजेंसियों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद सामान की जांच की गई। इस दौरान 14 किलो थाई गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब गांजे के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है। साथ ही तस्करी से जुड़े संभावित संपर्कों और परिवहन के मार्ग का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी बोहरा ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ नेपाल के मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम, 2033 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।