फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two imitating students in physical science exam

भौतिक विज्ञान की परीक्षा में दो नकलची छात्र पकड़े

Sat, 17 Feb 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two imitating students in physical science exam
बोर्ड परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा में शनिवार को दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए। डुमरियागंज के मॉर्डन हायर सेकेंड्री स्कूल हल्लौर के केंद्र से केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें पकड़ा। दोनों नकलचियों को रस्टिकेट कर दिया गया है। उधर, प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में 4202 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में जिले के 70 केंद्रों पर हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। कुल 32072 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 27870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू हुई परीक्षा में बच्चों को गेट पर सघन तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सचल दस्ते व मजिस्ट्रेट की टीम चक्रमण करती रही। हालांकि कोई भी नकलची हत्थे नहीं चढ़ा। उधर, दूसरी पाली में इंटर भौतिक द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इस दौरान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट निगाह जमाए रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के मुताबिक डुमरियागंज के मॉर्डन हायर सेकेंड्री स्कूल हल्लौर के केंद्र से केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए दो परीक्षार्थियों को पकड़कर रस्टिकेट कर दिया। अन्य केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने बताया कि अधिकांश की संख्या में परीक्षा छोड़ने के पीछे सख्ती है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सघन चेकिंग की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed