फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two houses caught fire burn household goods

दो घरों में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला

Mon, 01 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के डोकरा गांव में रविवार भोर में अज्ञात कारणाें से लगी आग से दो रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। पीड़िताें के मुताबिक आगजनी की घटना में लगभग तीन लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डोकरा निवासी बहाऊ परिवार के साथ बीती रात खाना खाकर अपने छप्पर के मकान में सोये हुए थे। भोर में करीब तीन बजे के आसपास जब उनकी चारपाई को आग की लपटाें ने अपनी आगोश में लिया।
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से वह चिल्लाने लगे इस बीच घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। घर के लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे और शोर मचाने लगे। इसी दौरान बगल के स्नेही के छप्पर का मकान भी जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक दोनाें परिवार के लोग शोर मचाते और ग्रामीण एकत्र होते तब तक दोनों घर व उसमें रखा घरेलू सामान व अनाज जल गया। बकौल बहाऊ कुछ माह पूर्व उनके बेटे का गौना आया था।

उनकी पुत्र वधू का जेवर व फर्नीचर भी इस घटना में जल गया। बहाऊ के अनुसार आगजनी में करीब 1 लाख 75 हजार की क्षति हुई है। वहीं दूसरे पीड़ित सनेही के मुताबिक आगजनी की इस घटना में करीब सवा लाख का नुकसान हुआ है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों पीड़िताें को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार मेवालाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। हलका लेखपाल भेजकर पता करवाते हैं। पीड़ितों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed