{"_id":"66e328efc9e4fc41ae0f6345","slug":"two-hostels-will-be-built-with-rs-97-lakh-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123990-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 97 लाख रुपये से बनेगा दो छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 97 लाख रुपये से बनेगा दो छात्रावास
Thu, 12 Sep 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण मंत्री की पहल पर सिद्धार्थनगर में छात्रावासों के कायाकल्प के लिए बजट जारी हुआ है। दो छात्रावासों में 97.78 लाख रुपये से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से जनपद सिद्धार्थनगर में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में सुविधाओं को और अधिक बेहतर किया जाएगा। यह जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने दी। इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के सकतपुर सनई और घरुवार, बढ़नी में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में छात्रावास भवन के मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई के कार्य, आंतरिक सीवर कार्य एवं पेयजल, इलेक्ट्रिक संबंधित कार्य कराने के लिए 97.78 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन