फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two groups pelted stones over objectionable comments on a Facebook post.

Siddharthnagar News: फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर दो पक्षों में पथराव

Sun, 05 Apr 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two groups pelted stones over objectionable comments on a Facebook post.
बघौचघाट। फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी को लेकर नगर पंचायत पथरदेवा में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

कुछ लोगों प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो राउंड गोली भी चली है। वहीं पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह अपने फेसबुक एकाउंट पर किसी नेता के साथ फोटो पोस्ट किए थे। उस पोस्ट पर नगर पंचायत के निवासी राम विजय ने कुछ कमेंट कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को मौके से हिरासत में गई और मामला शांत कराया। वहीं कुछ लोग गोली चलने की बात भी कर रहे है कि विवाद के दौरान गोली भी चली है लेकिन पुलिस गोली की बात से इनकार कर रही है।सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में गोली चलने की भी चर्चा रही,हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से साफ इनकार किया है। क्षेत्राधिकारी सदर संजीव रेड्डी बताया कि विवाद हुआ है लेकिन गोली नहीं चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed