{"_id":"6a0ca4382b881cb5aa08d4d0","slug":"two-groups-clashed-at-gonha-tal-intersection-causing-traffic-jams-for-half-an-hour-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158420-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गोनहा ताल चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट, आधे घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गोनहा ताल चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट, आधे घंटे तक लगा जाम
Tue, 19 May 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहे पर मंगलवार सुबह देशी शराब की दुकान के पास दो पक्षों में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही।
जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के दुलही गांव निवासी दीपक यादव अपने साथी गौतम के साथ मंगलवार सुबह दूध बेचने के लिए बांसी जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे वह गोनहा ताल चौराहा पहुंचे थे तभी आगे चल रहे गोनहा ताल गांव निवासी अजय कन्नौजिया ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक दाहिनी ओर वाहन मोड़ लिया।
इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर अजय की बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान पास में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने दीपक यादव को थप्पड़ मार दिया। दीपक ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी, जिसके बाद कुछ ही समय में दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान लोग बैंक परिसर के गेट तक पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। बैंक कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को परिसर से बाहर किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।