{"_id":"591f25c54f1c1bd520f25002","slug":"two-days-after-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों की राहत के बाद फिर चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों की राहत के बाद फिर चढ़ा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पारा चढ़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूूरेेा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सूर्य देव के तेवर से जनमानस हलकान हो गया है। लोग-बाग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। दोपहर होने के साथ ही सड़कें सूनी हो जा रही हैं। गर्मी के चलते लगन के मौसम में भी बाजार से रौनक गायब है। दो दिनों पूर्व आई आंधी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार को फिर से सूर्य के तेवर चढ़ गए। पारा 3 डिग्री तक चढ़ने से लोग फिर से घरों में दुबक गए।
पारा दिन ब दिन ऊपर चढ़ रहा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। दोपहर में बाजार, गली व सड़कें सूनी हो जा रही हैं। लगन के सीजन में दुकानों पर सन्नाटा छा जा रहा है। अगर निकलना जरूरी है तो लोग हाथ-मुंह को बांध निकल रहे हैं। युवती व महिलाएं छाता का सहारा ले रही हैं। बुधवार दिन में आई तेज आंधी व बारिश से पारा नीचे लुढ़क गया था। लोगों ने कुछ राहत महसूस किया। गुरुवार को तापमान 37 व 27 डिग्री रहा, लेकिन शुक्रवार को जैसे ही सूर्य देव अपने रूप में सामने आए, तापमान 3 डिग्री ऊपर चढ़ गया। दो दिनों की राहत के बाद लोग फिर से बेचैन हो गए। गर्मी के चलते बच्चों में उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ गया है।