फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two-day Pariksha workshop concluded at DIET Bansi

Siddharthnagar News: डायट बांसी में दो दिवसीय परख कार्यशाला संपन्न

Sat, 21 Mar 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two-day Pariksha workshop concluded at DIET Bansi
बांसी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बांसी में आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय परख कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सर्वेक्षण से जुड़े आंकड़ों की समझ विकसित कराना तथा उन्हें विद्यालय स्तर पर शैक्षणिक सुधार के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए तैयार करना था।
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डायट प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस ने कहा कि परख के आंकड़ों के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और कमजोरियों को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। संदर्भदाता अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की पृष्ठभूमि, राष्ट्रीय व उत्तर प्रदेश के डैशबोर्ड का प्रदर्शन, रिपोर्ट संरचना तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की तुलना पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एचपीसी के अंतर्गत रुब्रिक निर्माण पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

संदर्भदाता उत्कर्ष श्रीवास्तव ने परख डैशबोर्ड पर जनपद स्तरीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए दक्षतावार आंकड़ों का विश्लेषण किया और बताया कि इस डाटा को विद्यालय स्तर तक पहुंचाकर शिक्षण पद्धति में किस प्रकार सुधार लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संदर्भदाता विष्णु त्रिपाठी ने परख डैशबोर्ड पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण देते हुए डैशबोर्ड को देखने और समझने की प्रक्रिया समझाई तथा कार्यशाला के दौरान तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया। कार्यशाला में समूहवार जनपद स्तर पर प्रमुख अधिगम अंतरालों का विश्लेषण किया गया और हस्तक्षेप क्षेत्रों की पहचान के लिए रोडमैप तैयार करने संबंधी वर्कशीट पर भी कार्य कराया गया।

कार्यशाला का समन्वयन डायट प्रवक्ता फुरकान अहमद ने किया। इस अवसर पर जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा डायट के प्रवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed