{"_id":"5ece83488ebc3e90612ff984","slug":"two-corona-positve-case-found-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp3526700104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 90","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 90
Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन दोनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वहीं से सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति 13 मई को मुंबई से गांव लौटा था। गांव के विद्यालय में क्वारंटीन था। बताया जा रहा है कि 24 मई को तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां संदिग्ध दिखने पर 25 को उसके लार के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
इसके डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पांच दिन पूर्व दिल्ली से आया था। डुमरियागंज में स्क्रीनिंग के बाद उसे क्वारंटीन किया गया था। तबीयत खराब होने के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर संदिग्ध दिखने पर लार का सैंपल जांच के लिए लिया गया था।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम आए रिपोर्ट में दोनों को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों मरीज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती थे। वहीं से उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। दोनों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
एक की मौत, 31 ठीक होकर जा चुके हैं घर
जिले में बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद संख्या बढ़कर 90 हो गई है। इसमें अबतक 31 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। जिले में कोरोना से अभी तक एक मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 63 है।