{"_id":"67d5b8740d6130e1570cd275","slug":"two-cold-rooms-will-be-built-in-the-medical-college-facilities-will-be-available-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-134042-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में बनेंगे दो कोल्ड रूम, मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में बनेंगे दो कोल्ड रूम, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में गर्मी में होने वाली बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। हीटवेव के मरीजों के लिए दो कोल्ड रूम बनाए जाएंगे। इसके लिए पुराने भवन के मेडिसिन वार्ड में पहले से ही व्यवस्था की गई है, जबकि जरूरत के अनुसार नए भवन में भी कोल्ड रूम की व्यवस्था की जाएगी।
मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को अब दिन में गर्मी का एहसास शुरू हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ डायरिया, उल्टी दस्त, गला सूखने, लू लगने के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगेगी। इन मरीजाें को बेहतर सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयारी में जुट गया।
मेडिकल काॅलेज के पुराने भवन में दो कमरों में कोल्ड रूम की व्यवस्था रहेगी। इसमें दो-दो एसी के साथ ही एक कमरे में 10 बेड की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें हीटवेव के मरीजों को तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भी गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों को लेकर तैयारी की जा रही है। वार्डों के सभी कमरों में पंखा के साथ कूलर का भी व्यवस्था रहेगा। मेडिकल कॉलेज में लगे सभी आरओ को भी सही करवाया जा रहा। इससे मरीजों को पीने के लिए शीतल जल की भी व्यवस्था हो सके। संवाद