फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two children drowned in pond die

Siddharthnagar News: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

Sun, 06 Jul 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two children drowned in pond die
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम माली मैनहा की घटना
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र के माली मैनहा गांव के उत्तर बाउली में रविवार को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोपहर लगभग तीन बजे घर से मुहर्रम का जुलूस देखने गए थे। लौटते समय बाउली में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र के माली मैनहा गांव के वार्ड नंबर एक गौतम बुद्धनगर के प्रिंस (7) पुत्र शंकर प्रसाद व वार्ड नंबर 17 मोदीनगर के सूफियान (10) पुत्र असगर अली घर से मुहर्रम का जुलूस देखने के लिए निकले थे। गांव के उत्तर बब्बन के बाउली के पास पहुंचे। कपड़ा और चप्पल उतारकर बाउली में नहाने के लिए कूद गए, तालाब गहरा था, जिससे वह गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों को डूबते देख सिवान में दूर बकरी चारा रही एक युवती जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग जब तक आते तब तक दोनों गहरे पानी में डूब गए। कई घंटों के प्रयास के बाद स्थानीय लोगों ने शव को ढूंढ़कर निकाला। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed