फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two children drown while bathing in a drain.

Siddharthnagar News: नाले में नहा रहे दो बच्चों की डूबकर मौत

Wed, 15 Jul 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two children drown while bathing in a drain.
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के मिरवापुर गांव के दक्षिण स्कूल से लगभग 100 मीटर दूर नाले में नहा रहे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मिरवापुर गांव निवासी आयुष गोंड (8) पुत्र बबुआ और नील (5) पुत्र राम सजीवन और रितेश (11) पुत्र राजेंद्र गांव के दक्षिण स्कूल से लगभग सौ मीटर दूर नाले में नहा रहे थे। नहाते समय आयुष और नील की डूबने से मौत हो गई। जबकि रितेश को पास में नहा रहे कुछ बच्चों ने बचा लिया। परिजनों के अनुसार, सभी गांव के ही प्राइमरी स्कूल में बच्चे पढ़ने गए थे। आयुष कक्षा दो में पढ़ता था, जबकि नील कक्षा एक का छात्र था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक आयुष और नील चचेरे भाई थे। उनकी दादी झिनका उसी स्कूल में रसोइया है। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए कहा लेकिन परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा करा शव परिजन को सौंप दिया। ़इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर गया था। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। शवों का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed