फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two caught with Nepali cigarettes and wheat seeds

नेपाली सिगरेट व गेहूं बीज के साथ दो पकड़े गए

Sun, 14 Nov 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two caught with Nepali cigarettes and wheat seeds
नेपाली सिगरेट व गेहूं बीज के साथ दो पकड़े गए
विज्ञापन

खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान दो लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे से नेपाली सिगरेट और गेहूं का बीज पकड़ा। पूछताछ करने के बाद दोनों को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी जवान खुनुवां सीमा पर गश्त पर थे। इसी उसी दौरान एक युवक को नेपाल से भारत सीमा में प्रवेश करते हुए दिखा। जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 310 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष प्रसाद निवासी तौलिहवा नगर पालिका वार्ड नंबर चार थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पेट्रोलिंग पार्टी ने पिलर संख्या 555/53 के नजदीक अवैध रूप से साइकिल से भारत से नेपाल तस्करी कर गेहूं के बीज को बरामद किया। बीज की तौल कराई गई तो मात्रा 320 किलोग्राम हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम फिरोज निवासी यशोधरा गांव पालिका वार्ड पांच थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने के बाद दोनों को सामान सहित खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में कार्यवाहक सहायक उप कमांडेंट मनोज कुमार ने कहा कि सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ाई गई है। तस्करी के सामान को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed