{"_id":"620bdab160a96501cb733714","slug":"two-bike-riders-injured-in-road-accident-siddharthnagar-news-gkp4270432165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के मेढवा चौराहे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी विनोद चौधरी (24) अपने बहनोई विजय चौधरी (30) के साथ बस्ती जिले में भूअर गांव में गए थे। वे देर रात गांव लौट रहे थे। वे अभी शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मेढ़वा चौराहे के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मार्ग से गुजर रहे शोहरतगढ़ सीओ हरिश्चंद्र ने नजदीकी पीआरबी को सूचना दी। उसके बाद पुलिस पहुंची औैर दोनों घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था।