फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two arrested for attempted murder

Siddharthnagar News: जानलेवा हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for attempted murder
शोहरतगढ़/चिल्हिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बचड़ा में बच्चों के विवाद में सुधीराम के घर में घुसकर धारदार हथियार से महिला समेत पांच लोगों को लहूलुहान कर दिया गया। इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार सुभाष निषाद और धर्मेंद्र निषाद को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां इन्हें जेल भेज दिया गया है। चिल्हिया एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि होली के दिन चार मार्च को क्षेत्र के बचड़ा गांव में बच्चों के मामूली विवाद में सुभाष, जोगा, धर्मेंद्र, पीतांबर, रामदेव और अरुन गोलबंद होकर धारदार हथियार से लैस होकर गांव के सुधीराम के घर पहुंचे। वहां उसकी पत्नी फिरमिली व अजय को मारपीट दिया था। बीच-बचाव करने आए राम बेलास यादव, गोमती और महेंद्र को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन

मामले पीड़ित सुधीराम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जान से मारने प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोप पुष्टि होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुभाष निषाद और धर्मेंद्र निषाद घर पर मौजूद हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed